RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

देहरादून: भारतीय सेना के शहीद जवान का उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)04 अक्टूबर।चमोली जिले के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद जवान नारायण सिंह का गुरुवार को उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद नारायण सिंह को उनके भतीजे जयवीर सिंह व सुजान सिंह ने मुखाग्नि दी।
बता दें कि चमोली जिले के थराली ब्लॉक स्थित कोलपुड़ी गांव निवासी नारायण सिंह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे। 07 फरवरी 1968 को भारतीय वायु सेना के विमान से नारायण सिंह 102 अन्य जवानों के साथ चंडीगढ़ से लेह जा रहे थे। इस दौरान रोहतांग दर्रे के पास वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 102 जवान शहीद हो गए थे। जिनकी तलाश के लिए सेना काफी लंबे समय से सर्च ऑपरेशन चला रही है। इससे पहले वर्ष 2003 में भी पांच जवानों के पार्थिव शरीर मिले थे। साल 2018 में भी एक जवान का पार्थिव शरीर बरामद हुआ था। वहीं, अब 56 साल बाद चार और जवानों के पार्थिव शरीर मिले। जिसमें शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को हेलीकॉप्टर से गौचर लाया गया। आज शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कोलपुड़ी लाकर उनके परिजनों को सौंपा गया। उसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान थराली विधाय भूपाल राम टम्टा, उप जिलाधिकारी अबरार अहमद सहित सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता और नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय की सख्त मॉनिटरिंग जरूरी:अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग

rktvnews

बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली भविष्य में बिहार सरकार का बनेगी सरदर्द:अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:11.85 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

राज्यस्तरीय कुपोषण उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

rktvnews

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता:अवसर, आशंकाएँ और संतुलन की खोज

rktvnews

Leave a Comment