RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)01 अप्रैल।सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर महाराजा हाता आरा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में डॉ.नथुनी पांडेय एवं डाॅ.रेनू मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में नव वर्ष २०८२ के आगमन एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम पर विद्वत संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया साथ ही नई कार्यकारिणी की बैठक ०३:००बजे से ०५:३० बजे शाम तक हुआ।
मंच संचालन रविंद्र शाहाबादी ने किया! उक्त अवसर पर रेनू मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। रविंद्र शाहबादी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत पर आधारित है जिसकी शुरुआत विक्रमादित्य ने की थी।रमेश सिंह रामप्रपन्न ने कहा कि श्री राम का उदात्त चरित्र मर्यादापालनऔर प्रजापालन उन्हें विश्वविश्रुत पुरुषोत्तम और अद्भुत अनुपम राजा के रूप में प्रतिष्ठित कर उन्हे प्रेरणा पुंज,अनुकरणीय एवं आदर्श बनाया! डॉ नथुनी पांडे ने कहा कि प्रभु श्री राम कौशल्या दशरथ नंदन के रूप में श्री अवध धाम में अवतरित होकर लोकाभिराम एवं भक्तों के भगवान बने!
कवि सम्मेलन में सुरेंद्र सिंह ‘अंशु’, रंजन कश्यप,कमल सिंह’अमोरजा’, भानुप्रताप सिंह,शिवदास सिंह, अरविंद सिंह,शरद सिंह,डाॅ.आर.सी.भूषण, रमेश कुमार, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सुगंध, सुरेश भोजपुरी, गोपाल कुमार साधु जी,अवनीश कुमार पाठक,रमेश कुमार ने अपने काव्य पाठ से सभा में चार चांद लगाया!अंत में डॉ. नथुनी पांडेय के अध्यक्षीय भाषण के साथ सभा का समापन किया गया!

Related posts

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

संसद सदस्य ऐतिहासिक संसद भवन को विदाई देने के लिए सेंट्रल हॉल में एकत्र हुए।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को किया सम्मानित।

rktvnews

नागपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी ने किया एग्रो विजन का उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाईजेशन का कार्य संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment