आरा/भोजपुर 02 जनवरी। आज सिविल कोर्ट आरा में बार एसोसिएशन आरा के सदस्य अधिवक्ता विजय कुमार पंकज के असामयिक निधन पर आज अधिवक्ता संघ के मुख्य हॉल में संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन महासचिव जयंत कुमार सिंह ने किया। शोक सभा में संघ के सदस्यों द्वारा अधिवक्ता के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की गई।
विदित हो की अधिवक्ता विजय कुमार पंकज का निधन 25 दिसंबर 2023 को हो गया था। अधिवक्ता विजय कुमार पंकज ने वर्ष 2008 में अपनी वकालत पेशा का आरंभ किया था।अधिवक्ता अमित कुमार बंटी ने बताया की सिकरहट्टा खुर्द निवासी अधिवक्ता विजय कुमार पंकज काफी मृदुल स्वभाव के और मिलनसार व्यक्ति थे उनके निधन से सभी मर्माहत है और उनके परिवार के प्रति संघ संवेदना व्यक्त करता है।अधिवक्ता विजय कुमार पंकज अपने पीछे अपनी पत्नी पुष्पा प्रसाद और दो पुत्र पुष्कर शर्मा,पुलकित शर्मा को छोड़ गए है।
