RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई, अवैध मदिरा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार।

24.3 बल्क लीटर देशी शराब एवं दुपहिया वाहन जब्त, तीन प्रकरण दर्ज।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 12 अप्रैल। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं उड़ान दस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
कार्रवाई के दौरान वृत्त बालदा कॉलोनी, बाम्बे बाजार क्षेत्र में उप निरीक्षक मीरा सिंह द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गश्त कर अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली, महू नाका एवं केसरबाग ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान एक दुपहिया वाहन (क्रमांक MP09AV2126) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी मदिरा मसाला कुल 24.3 बल्क लीटर मात्रा में बरामद की गई। मौके पर दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत 84 हजार 445 रुपये आंकी गई है। मामले में केसरबाग ब्रिज क्षेत्र से संबंधित आरोपी करण की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अजय चंद्रावत, तरुण जाट, संगीता यादव, कैलाश अखण्डे, बबलू सिसोदिया एवं वाहन चालक अमित का सराहनीय योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

धर्मेन्द्र प्रधान ने विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षित 100 से अधिक उद्यमियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने लड़ाकू विमानों के लिए विकसित उन्नत एस्केप सिस्टम का उच्च गति पर रॉकेट-स्लेज परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पुत्र धर्म के साथ निभा रहे राजधर्म, रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज।

rktvnews

रांची:आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भरे विकसित भारत के रंग।

rktvnews

वैश्विक विशेषज्ञों ने महिला सशक्तिकरण और कृषि-खाद्य प्रणालियों में नेतृत्व हासिल करने के लिए जी20 देशों के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए।

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने सभी विभागीय,प्रखंड एवं अंचल पदाधिकारियों संग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment