RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 मई।ईद-उल-जुहा (बकरीद), 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि ईद-उल-जुहा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति का पर्व है। सभी लोग आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया।
उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि मांस, मछली एवं मुर्गा विक्रेताओं द्वारा अपशिष्ट सामग्री का निष्पादन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए। सार्वजनिक स्थलों, सड़कों अथवा नालियों में अपशिष्ट फेंके जाने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कई बार अपशिष्ट सामग्री को जानवर इधर-उधर ले जाते हैं, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना सत्यापन किसी भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री को साझा अथवा फॉरवर्ड करना दंडनीय कृत्य की श्रेणी में आ सकता है। आमजन किसी भी संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती के साथ-साथ आवश्यकतानुसार ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को सतत निगरानी एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा सन्नी वर्धा, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:ओरछा में हो रहा दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

फिल्म ‘सीलिन’ तुर्की में बाल श्रम और बाल विवाह के मुद्दे को वैश्विक मंच पर ले जाने का प्रयास करती है: निर्देशक, तुफान सिम्सेक्कन

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की तैनाती के हिस्से के रूप में सिंगापुर पहुंचे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने व्लादिमीर पुतिन को रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:सदन मे महिलाओं के प्रति अमर्यादित वक्तव्य के विरोध मे भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा पिरोटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment