RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर: शाहपुर से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होंगे धर्मेंद्र 

शाहपुर मंडल से भाजयुमो अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर मंडल से भाजयुमो अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता दिल्ली में आयोजित होने वाले “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयनित किए गए हैं। 31 अक्टूबर 2023 को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चयनित युवा विशेष परिधान धोती, कुर्ता एवं गमछा में शामिल होंगे। प्रत्येक प्रखंड से चयनित दो युवा कार्यकर्ता अमृत कलश के साथ 29 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:30 बजे तक जिला भाजपा टीम के मार्गदर्शन में अमृत कलश यात्रा रथ के स्वरूप में जिला केंद्रों से सुसज्जित होकर पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूरी तैयारी के साथ पहुंचेंगे। 29 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजे के पश्चात विशेष ट्रेन द्वारा पटना जंक्शन से बिहार के सभी 1500 युवा कार्यकर्ता अमृत कलश के साथ नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 31 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75000 युवाओं की उपस्थिति में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न होगा।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने इसरो द्वारा विकसित लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) के प्रक्षेपण के लिए तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टिनम में एक नए स्पेसपोर्ट की स्थापना को स्वीकृती दी

rktvnews

पटना: स्नातक पास बेरोजगारों को मिलेगा 1000 रुपए प्रति माह,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा।

rktvnews

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भाकपा माले की भोजपुर के कोइलवर प्रखंड के गीधा में दो दिवसीय जिला कमिटी की बैठक संपन्न!टाडा बंदियों की नही हुई रिहाई तो होगा न्याय मार्च:कुणाल

rktvnews

गढ़वा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ- 2025 को लेकर जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन के लिए हिंदू जागरण मंच ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment