RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाज को सुसंस्कृत और सभ्य बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका : डाॅ अमित जैन

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिगांव में शिक्षक सम्मान समारोह‘‘ का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन, डॉ अमित कुमार जैन, एडीजी बिहार, पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश, शांति अग्रवाल, डॉ कृष्ण मुरारी अग्रवाल, कृष्ण माधव अग्रवाल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, सुनीता जी, डॉ राहुल कुमार पांडेय, आकांक्षा सिंह एवं अन्य अतिथि गण द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। चेयरमैन डॉ कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने स्वागत करते हुए कहा की शिक्षक समाज के दीपक हैं, जो स्वयं जलकर ज्ञान के प्रकाश से सबको प्रकाशित करते हैं। मुख्य अतिथि डॉ जैन ने कहा कि शिक्षक समाज को सुसंस्कृत और सभ्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बेहतर भविष्य का निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभातें है। पद्मश्री डाॅ भवेश ने कहा कि शिक्षक के सम्मान से युवा पीढ़ी व समाज उत्प्रेरित होता है इसलिए इनका सम्मान सदैव होना चाहिए। प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए छात्रों को समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने के लिए सदैव प्रेरित करता है। डॉ नयन रंजन सिन्हा के द्वारा बताया गया कि बीबीए बीसीए कोर्स करना क्यों महत्वपूर्ण हैं।संचालन डॉ नयन रंजन सिन्हा एवं कुमार गौरव ने किया। आकांक्षा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में साहिल कुमार, धनंजय पाठक के राष्ट्रगान से समापन हुआ।इस मौके पर पीएम जेना, डॉ मनोज कुमार उपाध्याय, डॉ नीरज तिवारी केवी यादव, चंदन गुप्ता, रजय कुमार, प्रमोद कुमार, विक्रांत कुमार सिंह, सुनील कुमार, सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षुगण मौजूद रहे।

Related posts

बक्सर: प्रभारी जिलाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह ने आंबेडकर जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

देश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए सुधार उपाय।

rktvnews

गढ़वा:“रोज़गार आपके द्वार” – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

भोजपुर: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गया:यूक्रेन और जर्मनी से आये 11 महिलाओं सहित 12 विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment