RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

यूपीएससी में तरारी की बेटी की सफलता पर भाजपा नेताओं ने परिजनों से मिल दी बधाई और शुभकामनाएं।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 मई। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा मे सफल हुए अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हे अपने योग्यता से देश को आगे बढाने मे योगदान देने की बात कही।
भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा क्षेत्र के कुसुम्ही गाँव निवासी वंशीधर तिवारी की पुत्री अक्षिता निधी को 421 वीं रैंक प्राप्त हुआ है।

अक्षिता निधि

इस सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल राय,जिला प्रवक्ता निशांत सिंह सेंगर सहित भाजपा कार्यकताओं ने उनके गाँव कुसुम्ही जा कर उनके परिजन बड़े पिता परशुराम तिवारी से भेंट कर बिटिया की सफलता पर अपार हर्ष ब्यक्त करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि भोजपुर जिला की बिटिया को सर्वोच्च परीक्षा मे सफलता पाना केवल भोजपुर ही नही,पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही नेताओं ने संघ लोक सेवा आयोग मे सफलता पाए सभी लोगो को शुभकामनाएं दी।

Related posts

MoHUA की एसबीएम-GOBARdhan बायोगैस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच तैयार।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी के साथ की गई बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मणिपुर में नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया और इम्फाल में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस समारोह-2025 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

समस्तीपुर:सुभाष चन्द्र बोस ने देश को आजाद कराया : डॉ लाभ

rktvnews

डॉ उमेश चंद्र सिन्हा ने दत्तक बच्चों को किया सहयोग।

rktvnews

Leave a Comment