RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंदौर में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की चिंतन बैठक 29 मार्च को।

RKTV NEWS/भोपाल/लखनऊ 28 मार्च।अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक इंदौर के होटल वाइट हाउस इन में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और सचिव शामिल होंगे। इसके अलावा, दिल्ली से युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अखिलेश पटेल भी विशेष रूप से बैठक में शामिल होंगे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आगामी रणनीतियों पर चर्चा और प्रदेश में पार्टी की उपस्थिति को और मजबूत करना है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश सरकार में गठबंधन में है और केंद्र में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल राज्य मंत्री का पदभार संभाल रही हैं। अब मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए, आलाकमान ने पार्टी को नई दिशा व गति देने का प्रयास किया है।

बैठक संबंधी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – रोहित चंदेल (8707587017)

Related posts

रामगढ़:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

योग हमारे जीवन, मनोवृत्ति एवं आरोग्यता को प्रभावित कर सभी प्रकार के दुःखो से भी निवृत्ति प्राप्त करा आत्म साक्षात्कार कराता है:योग गुरु

rktvnews

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को प्रोत्साहन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 की तैयारी समिति की अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment