RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर: शहीदी दिवस पर सरबत खालसा सिख सेवा संस्थान ने किया रक्तदान शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/जयपुर( राजस्थान ) 23 मार्च।आज सरबत खालसा सिख सेवा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्री गुरु नानक देव सर्कल ठाठ नानकसर गुरुद्वारा चुंगी रामगढ़ मोड जयपुर पर चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सुनील शर्मा ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमैन शामिक हुए और कहा कि “ रक्तदान महादान, रक्त की हर एक बूंद किसी जरूरतमंद को जीवन प्रदान करती है”
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहीदी दिवस पर आज रामगढ़ मोड़ स्थित गुरुद्वारे में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए ज्ञानविहार विश्वविद्यालय के चेयरमैन सुनील शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई परोपकार नहीं है, परोपकार ही महान गुरुओं का संदेश है विशेषकर शहीदी दिवस पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने पुनः इस बात को रेखांकित किया है कि सिख समाज सदैव देश और समाज के लिए महान गुरुओं के बताए रास्ते पर खड़ा है। आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक अधिक युवाओं एवं महिलाओं ने रक्तदान भाग लिया। रक्तदान शिविर में में S.S.Blood Center एवं S.MS हॉस्पिटल के डाक्टर उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा है दुरूपयोग : अमरदीप जय

rktvnews

EVM हटाने और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: डॉ उदित राज

rktvnews

देवघर:वैक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेटों के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दी गई फायर फाईटिंग ट्रेनिंग।

rktvnews

Leave a Comment