RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन।

लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत से मिलेगी सफलता।

सोच समझकर करें मित्रों की पहचान, नशे से रहे सावधान:उपायुक्त,चंदन कुमार

अनुशासन एवं कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्य की ओर बढ़े:पुलिस अधीक्षक अजय कुमार

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)14 दिसंबर।12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में13 दिसंबर को रामगढ़ जिले में जिला स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार ने रामगढ़ शहर अंतर्गत मैक्स बीएड कॉलेज में शुभारंभ किया।
इस दौरान उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सर्वप्रथम सभी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी। उपायुक्त में सभी को देश के विकास में युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जानकारी देते हुए सभी के साथ स्वयं के अनुभवों को साझा किया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए यह सबसे जरूरी है कि आप निरंतर मेहनत करें अगर आप सभी किसी भी क्षेत्र को चिन्हित कर लगातार उस दिशा में मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मौके पर उपायुक्त ने सभी को अपने मित्र सोच समझ कर बनाने एवं अच्छी संगत में रहने पर जीवन में आने वाली सफलताओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सभी से नशे से सावधान रहने एवं किसी भी हालत में नशीली पदार्थो के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया।
जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो ने सभी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के माध्यम से कुछ नया सीखने एवं हार या जीत से बिना प्रभावित हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा सभी को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव की जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के विजई प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तरीय राज्य, राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान कहानी लेखन में रानी कुमारी ने प्रथम, संदीप कुमार ने द्वितीय एवं एलिस तिर्की ने तृतीय, कविता लेखन में आद्या उपाध्याय ने प्रथम रौनक कुमार ने द्वितीय एवं किशन आनंद ने तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में रवि शंकर ने प्रथम खुशबू कुमारी ने द्वितीय रेशम सिंह ने तृतीय, मोबाइल फोटोग्राफी में नेहा कुमारी ने प्रथम आकाश कुमार ने द्वितीय एवं नवीन कुमार ने तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में सतीश कुमार ने प्रथम, अमन कुमार ने द्वितीय एवं प्रियांशी कुमारी ने तृतीय, सामूहिक साइंस मेला प्रदर्शनी में स्वाति एवं ग्रुप ने प्रथम, सपोर्ट पब्लिक स्कूल ने द्वितीय अपग्रेड उच्च विद्यालय ने तृतीय, साइंस मेला एकल प्रदर्शनी में आर्यन कुमार ने प्रथम, अरुण कुमार महतो ने द्वितीय, रविंद्र कुमार ने तृतीय एकल लोक नृत्य में रूही कुमारी ने प्रथम, एंजेल गौरी ने द्वितीय एवं साक्षी कुमारी ने तृतीय, सामूहिक लोक नृत्य में श्री अग्रसेन दव पब्लिक स्कूल ने प्रथम, मैक्स इंस्टीट्यूट आफ टीचर ट्रेनिंग कॉलेज ने द्वितीय एवं महर्षि परमहंस कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, सामूहिक लोकगीत में अंकित एवं ग्रुप ने प्रथम प्रिया एवं ग्रुप में द्वितीय एवं मैक्स इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज ने तृतीय, एकल लोकगीत में अर्पिता ने प्रथम, जीनत परवीन ने द्वितीय एवं जुगल उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान कुल 11 प्रतियोगिताओं में 450 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव जिला प्रशासन रामगढ़, खेल कार्यालय रामगढ़, नेहरू युवा केंद्र एवं एनएसएस के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Related posts

पटना:स्वास्थ्य-पखवारा में अबतक हुआ 567 मरीज़ों का उपचार।

rktvnews

बिहार:पानी-पानी हुई राजधानी।

rktvnews

संसद सदस्य ऐतिहासिक संसद भवन को विदाई देने के लिए सेंट्रल हॉल में एकत्र हुए।

rktvnews

अखिल भारतीय कला मंदिर भोपाल जिला इकाई द्वारा पर्यावरण विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

पटना:अभाकाम प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के लिए मंत्री नितिन नवीन से मिल अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने ली सहमति।

rktvnews

भोजपुर:आरा के शशि रंजन बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के महासचिव।

rktvnews

Leave a Comment