RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

रांची/ झारखंड 08 जनवरी।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बजट 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन राशि, स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी उपस्थित रहे।

गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर विशेष फोकस रहे

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि समस्त झारखंड वासियों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एक बेहतर बजट तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, इस निमित्त निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। झारखंड कई क्षेत्रों में तेज गति से प्रगति भी कर रहा है। गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। बजट में रोजगार तथा स्वरोजगार के प्रावधानों में वृद्धि पर जोर दें। आनेवाले समय में भी इन्हें और मजबूत किए जाने के लक्ष्य के साथ कार्य योजनाएं राज्य सरकार बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2024-25 में दूरदर्शिता के साथ प्रावधानों को समाहित करें। गरीब कल्याण हमारी सरकार का ध्येय है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिले इस सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान, रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार सहित अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी बजट में एक नई और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
बैठक में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, योजना एवं विकास विभाग के सचिव प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

नवनिर्मित अंबेडकर छात्रावास के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

राजस्थान:स्टेट रिव्यू मिशन, 34 टीमों ने 100 से ज्यादा चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोका विश्वविद्यालय, हरियाणा के एक प्रोफेसर की गिरफ्तारी और हिरासत के संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर :बलराज बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना।

rktvnews

Leave a Comment