RK TV News
खबरें
Breaking News

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए तैयार नेतृत्व को प्रोत्साहन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 सितंबर।स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के माध्यम से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से 29 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में सेल के इस्पात भवन स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में हस्ताक्षर किए गए।
बदलते व्यावसायिक परिदृश्य के लिए सक्षम नेतृत्व को विकसित करने की सेल की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह सहयोग संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने, वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों को अपनाने और नेतृत्व की उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समझौता ज्ञापन पर संजय धर, कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (एचआर-एल एंड डी), एमटीआई, सेल, और कमांडर केशवन भास्करन (आर), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आईआईएम जम्मू ने केके सिंह, निदेशक (कार्मिक), सेल की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। बीएस पोपली, कार्यकारी निदेशक (एचआर), सेल और आईआईएम जम्मू से डॉ. राजेश सिक्का भी इस दौरान उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा कार्यक्रम।

rktvnews

इंदौर:सफलता की कहानी:स्ट्रा रीपर संचालन से बढ़ी आजीविका, नरवाई प्रबंधन हुआ सशक्त।

rktvnews

भोजपुर: डीआरडीए निदेशक भोजपुर ने किया ग्राम पंचायत इंजरी में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव ने की सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment