RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 की तैयारी समिति की अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न।

आकर्षण का केंद्र बनेगी रिक्शा चालक की “जटसार” गायिकी।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 दिसंबर। स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच 18 दिसंबर को होने वाले भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 के तैयारी समिति की अंतिम बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष डॉ राजू भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित इस बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया गया की साहित्यकार मधुकर सिंह,कवियित्री उर्मिला कौल,जगदीशपुर के रंगकर्मी शशिनाथ त्रिवेदी आदि के नाम पर तोरण द्वार आरा शहर में बनाया जाए साथ ही विक्रमगंज, सासाराम,पटना, बालोगांव,छपरा,बनारस आदि स्थानों से आने वाले कई दिव्यांग और युवा कलाकारों की टीम गठित कर भोजपुरी रंगकला और गायिकी की भावी पीढ़ी तैयार की जाए।इसके अलावा 95 वर्षीय तबला वादक जो बाबू ललन जी के शिष्य थे के साथ कई युवा तबला वादकों को रूबरू कराया जाए और पुरानी परंपरा को जीवंत रखा जाए।
बिदेसिया नाटक के साथ साथ बिस्मिल्लाह खान की शहनाई वादन की परम्परा को आगे बढ़ाया जाए।
बैठक के दौरान बताता गया कि इस बार के आयोजन में आकर्षण के केंद्र में रिक्शा चालक अशोक पासवान जो स्व रामाज्ञा राम के टीम के कलाकार है के जाटसार और गोंड नाच की गायिकी की प्रस्तुत रहेगी।
दो सत्रों में आयोजित होने वाले भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 के तैयारी समिति की बैठक में डॉ किरण कुमारी, अधिवक्ता अतुल प्रकाश,आरा रंगमंच के डॉ अनिल सिंह ,गीतकार कुमार अजय सिंह,डॉ जया जैन,रंजन यादव,बिनोद कुमार सिंह, व्यास कमलेश पासवान,आदर्श कुमार,रोहित कुमार आदि प्रमुख थे।

Related posts

राजस्थान:देश के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान का योगदान सर्वाधिक:ऊर्जा राज्य मंत्री

rktvnews

हनुमानगढ़:नशा मुक्ति अवेयरनेस फोरम का गांव और वार्ड स्तर पर होगा गठन।

rktvnews

नारनौल:मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदकों को चार व पांच को कागजात जमा कराने का मौका।

rktvnews

लखीसराय:” जीविका” का” महिला संवाद” बना स्कुल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण।

rktvnews

थोड़ी कोशिश कीजिए साहब…..मिल जायेगा पता:अमरदीप

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शहीद हुए शांति सैनिकों के सम्मान में एक नई स्मारक दीवार स्थापित करने संबंधी भारत द्वारा लाए गए प्रस्ताव को स्वीकार किया।

rktvnews

Leave a Comment