RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों एवं दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन हेतु सभी अंचलों में हुआ विशेष शिविर का आयोजन।

परिशोधन पोर्टल पर लंबित 150 मामलों को किया गया निष्पादित।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)25 फ़रवरी।उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर आज रामगढ़ जिला अंतर्गत सभी अंचलों में परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों एवं दाखिल खारिज के आवेदनों निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर से वरीय पदाधिकारियों को अंचलवार प्रतिनियुक्त किया गया था जिनके द्वारा शिविर का अनुश्रवण किया गया। शिविर के तहत पतरातू अंचल के लिए अपर समाहर्ता रामगढ़ कुमारी गीतांजलि, मांडू अंचल के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो, चितरपुर अंचल के लिए जिला भू अर्जन पदाधिकारी विजेंद्र कुमार रामगढ़ अंचल के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह, दुलमी अंचल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी एवं गोला अंचल के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता रामगढ़ प्रियंका दीप्ति कुजूर को प्रतिनियुक्त किया गया था जिनके द्वारा शिविरों का निरीक्षण कर कार्यो का जायजा लिया गया वहीं उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में विभिन्न कार्य संपादित किए गए। विशेष शिविर के दौरान मंगलवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत परिशोधन पोर्टल पर लंबित 150 मामलों का निष्पादन किया गया वहीं दाखिल खारिज के लगभग 100 मामलों का भी निष्पादन किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच, भोपाल इकाई की गोष्ठी सम्पन्न।

rktvnews

मोटापा हो सकता है बांझपन का एक बड़ा कारण : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

विश्व वन्यजीव दिवस पर आज सुबह मैं एशियाई शेरों का घर गिर में सफारी पर गया; गिर आकर मुझे उन कार्यों की भी यादें ताज़ा हो गईं जो मेरे गुजरात का मुख्यमंत्री रहने के दौरान हमने सामूहिक रूप से किए थे: प्रधानमंत्री

rktvnews

“क्रिएटेड फॉर ईज़”: इकोवैक्स (ECOVACS) का ब्रांड अभियान APAC क्षेत्र में ‘केयरगिवर्स’ को कर रहा है सम्मानित

rktvnews

ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं डब्ल्यूपीयू का निर्माण : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment