RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

जी20 थिंक क्विज प्रतियोगिता के राष्ट्रीय सेमीफाइनल का समापन, आठ विजेता टीमों ने अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई किया।

नई दिल्ली/17 नवंबर।भारतीय नौसेना और एनडब्ल्यूडब्ल्यूए (नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन) संयुक्त रूप से पिछले कुछ वर्षों से नौसेना की सप्ताहिक गतिविधियों के हिस्से के रूप में स्कूली बच्चों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर रहे हैं। “द इंडियन नेवी क्विज – थिंक” नामक इस प्रश्नोत्तरी के 2023 संस्करण ने वैश्विक पहुंच हासिल कर ली है, जो कि एक वर्ष में जी20 सचिवालय से प्राप्त साझेदारी व सहयोग पर आधारित है और यह प्रतिष्ठित जी20 सम्मेलन भारत की उत्कृष्ट अध्यक्षता का उदाहरण है। इसलिए, अति उचित रूप में इस आयोजन को जी20 थिंक भी कहा जा रहा है।
यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक रोमांचकारी मोड़ पर पहुंच गई है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमीफाइनल 17 नवंबर 2023 को मुंबई स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में संपन्न हो चुका है। निम्नलिखित आठ शिक्षण संस्थान सेमीफाइनल के दो दौर के कड़े प्रयासों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित करते हुए अंतिम दावेदार के रूप में विजयी हुए हैं।

1. नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, मुंबई

2. कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर

3. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सिलीगुड़ी

4. डेल्ही पब्लिक स्कूल, भोपाल

5. भवन विद्या मंदिर, कोच्चि

6. संजय घोड़ावत इंटरनेशनल स्कूल, कोल्हापुर

7. डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम

8. जीएमएचएसएस कालीकट विश्वविद्यालय परिसर, मलप्पुरम
ये सफल टीमें अब राष्ट्रीय फाइनल में विजेता बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ये प्रतियोगिताएं बौद्धिक आदान-प्रदान और प्रतिस्पर्धा का एक शानदार प्रदर्शन होंगी, जो 18 नवंबर 2023 को गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होंगी। राष्ट्रीय स्तर के दौर के पूरा होने पर एक निर्णायक मंडल 23 नवंबर 2023 को नई दिल्ली के इंडिया गेट में निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय दौर में भाग लेने के लिए “टीम इंडिया” बनाने के उद्देश्य से सभी फाइनलिस्टों में से दो सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों का चयन करेगा।

Related posts

उज्जैन:सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत चिंतामण जवासिया का किया भ्रमण।

rktvnews

उत्तराखंड:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजपुर विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं कम मतदान प्रतिशत वाले बी०एल०ओ० के साथ बैठक।

rktvnews

दरभंगा:केवटी के छतवन पंचायत में डी.एम. के नेतृत्व में जन-संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

लखीसराय:वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है ,जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकत अभियान जारी।

rktvnews

रामगढ़:अत्यधिक वर्षा को लेकर उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण

rktvnews

Leave a Comment