RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादि, गुड़ी पाड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजेबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर की शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पाड़वा, चेटी चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर, मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं। उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृत के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं।
मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्यौहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।”

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने शराब के साथ एक को भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर प्रखंड में खुला लोजपा रामविलास का कार्यालय।

rktvnews

गिरीडीह :सांसद कोडरमा सह-केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में “दिशा” बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की प्रगति, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल संकट पर हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्‍वयन समन्‍वय से करें: राज्यपाल

rktvnews

महिलाओं को रोजगार देने के लक्ष्य की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है वेदांता एल्यूमिनियम

rktvnews

भोजपुर:तीन सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने एसबी कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment