RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के उड़नदस्ता दल एवं स्टैटिक निगरानी दल के साथ समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 मई।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बक्सर एवं ब्रह्यपुर विधान सभा क्षेत्र के उड़नदस्ता दल (Flying Squad) एवं स्टैटिक निगरानी दल (Static Surveillance Team) के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ब्रह्मपुर एवं बक्सर विधानसभा को निर्वाचन व्यय संवेदनशील घोषित किया गया है। बक्सर जिले में कुल 14 उड़नदस्ता दल (FS) गठित की गई है। उड़नदस्ता दल बक्सर द्वारा 10,16,513 रुपए, डुमरांव द्वारा 10,34,690 रुपए, चौगाई द्वारा 8,42,440 रुपए कैश की जप्ती किए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया तथा इटाढ़ी एवं चक्की के उड़नदस्ता दल द्वारा बेहतर प्रदर्शन नहीं करने पर खेद व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि सघन तलाशी अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे।
आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से लेकर अब तक विभिन्न Enforcement agencies/उड़नदस्ता दल (फ्लाइंग स्क्वाड) के द्वारा कुल 82,15,063 रुपए कैश, 1,19,09,173 रुपए मूल्य की शराब, 12,52,836 रुपए मूल्य का ड्रग्स/नार्कोटिक्स एवं 1,66,89,719 रुपए मूल्य के freebies कुल 3,80,66,791 रुपए मूल्य की वस्तुओं को जप्त किया गया है।
बक्सर जिले में 17 चेक पोस्ट को चिन्हित करते हुए कुल 51 स्टैटिक निगरानी दल (SST) की पालीवार प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्देशित किया गया कि दूसरे पाली वाले पदाधिकारी के आने के उपरांत ही प्रथम पाली वाले पदाधिकारी अपना चेक पोस्ट छोड़ना सुनिश्चित करेंगे। नियमित रूप से जप्त किए गए सामग्री इत्यादि से संबंधित प्रतिवेदन एवं सभी पंजियों का नियमानुसार संधारण के साथ साथ चेक पोस्ट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि स्टैटिक निगरानी दल (SST) अधिसूचना की तिथि क्रियाशील हो जायेंगे। निर्देशित किया गया कि एस0एस0टी0 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एस0ओ0पी0 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लें तथा अपने-अपने चेक पोस्टों का भी भ्रमण करना सुनिश्चित करेंगे। यदि चेक पोस्ट पर किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो इसकी सूचना तत्काल व्यय कोषांग एवं विधि व्यवस्था कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
स्टैटिक निगरानी दल को निर्देशित किया गया कि वाहन चेकिंग अभियान के समय यह सुनिश्चित करेंगे कि राजनीतिक दलों अभ्यर्थियों/कार्यकर्ताओं द्वारा निर्वाचन व्यय से संबंधित दिशा निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया जा रहा है अथवा नहीं।
FST एवं SST को वाहन चेकिंग के दौरान शराब, कैश का सघन जाँच करने के साथ-साथ नये मोटर व्हीकल अधिनियम अंतर्गत उल्लंधन करने वाले पर भी नियमानुसार जुर्माने की राशि वसूल करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी अपने प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर संबंधित सभी चेक पोस्टों पर टेबल, कुर्सी, टेंट एवं बैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि दिनांक 10 मई 2024 को मुण्डन एवं अक्षय तृतीया का पर्व भी है तथा उसी दिन संभवन बड़ी राजनीतिक पार्टियों का नामांकन करने की भी सूचना प्राप्त हुई है। जिसके कारण अत्यधिक भीड़-भाड़ होने की संभावना रहेगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर को निर्देशित किया गया कि भीड़-भाड़ के रोकथाम हेतु पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाय।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, नोडल पदाधिकारी अभ्यर्थी व्यय कोषांग बक्सर, सहायक निवार्ची पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संबंधित अचंलाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली यह बीमारी बन सकती है इनफर्टिलिटी का कारण, लाइफस्टाइल में परिवर्तन है जरुरी – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

मुख्यमंत्री द्वारा बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल को मद्य निषेध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र (मद्य निषेध पदक) देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

rktvnews

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक: राजस्व संग्रह में प्रगति, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

भोपाल:डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment