RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)25 फ़रवरी।आज वित्त विभाग बिहार सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निदेश के आलोक में अग्रणी जिला बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के सौजन्य से बक्सर जिला में मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।
सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग के द्वारा जिला उद्योग केंद्र के सभागार में शुभारंभ किया गया। शिविर में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक सतीश कुमार, महाप्रबंधक मनीषा कुमारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी रामसेवक साह एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक व शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।
शिविर में कुल 812 ऋण प्रस्तावों से सम्बंधित कुल 15 करोड़ 67 लाख रूपये के ऋण स्वीकृत/वितरण किये गए।
जिले के साख जमा अनुपात में बढ़ोत्तरी एवं वार्षिक ऋण योजना में गुणात्मक सुधार के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11 मार्च 2025 और 25 मार्च 2025 को भी मेगा ऋण शिविर “संकल्प” के द्वितीय व तृतीय चरण का आयोजन प्रस्तावित है।

Related posts

चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा : प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर एसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष को किया सम्मानित! बेहतर कर्तव्यपरायणता हेतु दिया प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

किसान का बेटा हमेशा सत्य के प्रति समर्पित रहेगा: उपराष्ट्रपति

rktvnews

जब तक समाज का ढांचा नहीं बदलता न्याय की गुंजाइस कम है -दीपांकार भट्टाचार्य ।

rktvnews

भोजपुर: राजद बड़हरा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

rktvnews

फागुन उत्सव आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment