RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा!यात्रा की तैयारियों को लेकर एडीसी वैशाली सिंह ने मुख्य सचिव के साथ की वीसी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद एडीसी वैशाली सिंह।

नारनौल/हरियाणा 20 नवंबर। प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन के लिए आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने राज्य के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह (आईएएस) ने जिला में इस संबंध में की गई तैयारी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आगामी 27 नवंबर से जिला में सघन रूप से यह कार्यक्रम शुरू होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एडीसी ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, नीतियों तथा उपलब्ध्यिों को प्रत्येक गांव व वार्ड स्तर तक पहुंचाने के लिए यह आउटरीच कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला के सभी गांवों तथा शहरों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी हकदार तक योजनाओं का लाभ देने के मकसद से गांव व वार्ड स्तर तक प्रशासनिक अमला पहुंचेगा।
एडीसी ने बताया कि इस दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे युवा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों को बुलाया जाएगा। इससे अन्य नागरिक भी मोटिवेट होंगे तथा वे भी योजनाओं के लिए आगे आएंगे।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों की देखरेख की जिम्मेदारी विकास एवं पंचायत विभाग तथा शहरी क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की रहेगी।
एडीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान हर गांव तथा हर वार्ड में बहुत ही भव्य कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से एलईडी वैन उपलब्ध करवाई जाएगी जो जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। प्रत्येक वैन पर अलग से टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा सशक्तिकरण के कार्यक्रम को मजबूत बनाने के लिए इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंनेे बताया कि सभी कार्यक्रमों में सरकार की ओर से बनाए गए ग्राम संरक्षक सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। यह वे अधिकारी हैं जो क्लास वन है तथा जिन्हें सरकार की ओर से प्रत्येक गांव में संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार व एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विभाग अपने-अपने स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं व सेवाओं का देंगे लाभ

अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांवों तथा वार्डों में हेल्थ चेकअप, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी बनवाने या त्रुटियां ठीक करवाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा भी अन्य विभाग अपने-अपने स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ देंगे।
उन्होंने कहा कि इन कैंपों से आम नागरिकों को बहुत फायदा होगा जहां वे अपने घर द्वार पर ही इन सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। अधिकारी इन स्टॉल का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे।

“मेरी कहानी-मेरी जुबानी” से लोगों को समझाया जाएगा योजनाओं का लाभ

“मेरी कहानी-मेरी जुबानी” स्वयं सहायता समूह आयुष्मान भारत सरकार की योजनाओं पर सफलता की कहानी पर आधारित वीडियो भी दिखाई जाएंगी। इससे बेहतर तरीके से प्रचार प्रसार हो सकेगा।
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपनी जुबान से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना अपने के बाद उनके जीवन में जो बदलाव आया है उसकी एक कहानी भी बताएंगे।

Related posts

दुमका:पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 एवं सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:पीड़ित परिवारों ने नीतीश सरकार के दलित विरोधी चेहरे को किया बेनकाब।

rktvnews

स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाली आशाकर्मियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करें- जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मोतिहारी:सदर अस्पताल में डीएम ने सर्वजन दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सपरिवार श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर फूलों की रंगोली बनाई व दीप प्रज्ज्वलित किए।

rktvnews

Leave a Comment