RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीडीसी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने को ले किया महादलित टोलों का भ्रमण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )24 फ़रवरी।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर डॉ. अनुपमा सिंह ने जिले के सभी महादलित टोलों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहार प्रखंड अंतर्गत एकवारी एवं बरूही पंचायत के महादलित टोला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया, जिनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आधार कार्ड निर्माण, आंगनवाड़ी सेवाएं, विद्यालय में दाखिला, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विद्युत आपूर्ति, नल-जल एवं गली योजना, सामुदायिक शौचालय आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी पात्र लाभार्थी अब तक इन योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें अविलंब शिविर लगाकर सभी सुविधाओं से आच्छादित किया जाए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीआरडीए डायरेक्टर, जन संपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (संदेश एवं सहार) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी बजट के लिए प्राप्त किए सुझाव।

rktvnews

उज्जैन:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं: कलेक्टर

rktvnews

गिरीडीह:पचंबा स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में भव्य रूप से आयोजित मेला सह सांस्कृतिक, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एवं वार्षिक दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति के तहत सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण पाकर बालिकाओं में बढ़ा आत्मविश्वास।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के संदर्भ में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एम0वी0 कॉलेज बक्सर में मतदाता साक्षरता क्लब में शामिल होने से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

rktvnews

Leave a Comment