RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर के लाल पियूष ने रोल बॉल में गोल्ड मेडल जीत देश स्तर पर किया राज्य सहित जिले का नाम रौशन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 दिसंबर।मनोहर पारिकर इनडोर स्टेडियम गोवा में आयोजित चतुर्थ रॉल बॉल एशियार्ड चैंपियनशिप में 11 देशों के टीम ने भाग लिया,जो कि 16 से 19 दिसंबर तक चला,जिसमें फाइनल में भारत और ईरान की टीम पहुंची, इस फाइनल मुकाबले में भारत के अनुभवी गोलकीपर एवं बिहार भोजपुर के लाल पियूष पाण्डेय ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11/4 से ईरान को हराकर भारतीय पुरुष टीम को गोल्ड मेडल दिलाया! पियूष टाटा रोल बॉल स्केटिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करते है, जहां वो झारखंड कि ओर से खेलते है! पिछले वर्ष पियूष के शानदार प्रदर्शन से स्टेट रोल बॉल में झारखंड कि टीम विजई हुई थी,और पियूष के शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय रोल बॉल टीम के चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें नेशनल गोल कीपर के रूप में चयनित किया गया! वहां भी पियूष ने अपने प्रतिभा का विश्व स्तर पर लोहा मनवाया! 22 वर्षीय पियूष पाण्डेय मूल रूप से भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड़ के भदवर गांव के रहने वाले है, उनके पिताजी रमेश दत्त पाण्डेय भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता एवं किसान है! मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेकर पियूष ने जिले सहित प्रदेश एवं देश स्तर पर भी अपने आप को निखारा है! पियूष पाण्डेय भोजपुर जिले के जनसुराज के नेता सौरभ पाण्डेय के ममेरे भाई है! इस उपलब्धि के बाद पियूष एवं उनके परिजनों के पास बधाई देने वालों का ताता लगा रहा! जिसमें जन सुराज के नेता कमलेश तिवारी ,भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के प्रभारी एवं पियूष के चाचा कमलेश दत्त पाण्डेय जी, पूर्व मुखिया प्रत्याशी गौरा अविनाश पाण्डेय , भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी ,गंगाधर पाण्डेय,धीरज पाण्डेय ,मनोरंजन तिवारी ,सामाजिक कार्यकर्ता निकेश पाण्डेय, बजरंग दल भोजपुर के संयोजक अमित पाण्डेय, विमलेश दत्त पाण्डेय,अभिषेक पाण्डेय (छोटू) सहित जिले के अन्य प्रतिनिधि एवं शुभचिंतकगण शामिल हैं।

Related posts

हिंदी दिवस के अवसर पर डी के कॉलेज डुमराँव में समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बिरजू महाराज जैसे कलाकार की प्रतिभा अद्वितीय,मिले भारतरत्न।

rktvnews

भोजपुर:जबईनिया में जिला प्रशासन की मानवीय पहल,बाढ़ प्रभावितों के साथ सामुदायिक रसोई में भोजन कर जाना उनकी ज़रूरतों का हाल।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने भंडरिया के बिजका पंचायत में ग्रामीणों से किया संवाद, 2026 तक हर घर तक पहुंचेगी बिजली।

rktvnews

चतरा:उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ देने हेतु जिला अनुकम्पा समिति की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment