
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 फ़रवरी। रविवार को राजकेश्वर सिंह चुनमुन देवी सरस्वती विद्या मंदिर, सिंगही, आरा के संस्थापक बाबू राजकेश्वर सिंह एवं माता चुनमुन देवी की पुण्यतिथि विद्यालय में बेहद ही भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। और उनके तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि
अर्पित किए गये ।इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने संबोधन में कहा कि इस विद्यालय के संस्थापक शिक्षा को जगाने के लिए इस विद्यालय को स्थापना किया गया था विद्यालय के संस्थापक की पूरे परिवार बेटा बहू सभी लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, बहन सुनीता सिंह, बहन शकुन्तला देवी, संजय कुमार सिंह, सोमेश्वर सिंह, संतु सिंह कृष्णा सिंह बहु सारे पारिवारिक बंधु भगिनी, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के साथ साथ विद्यालय के सभी आचार्य/आचार्या एवं भैया बहनों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक परिवार द्वारा विद्यालय के चार स्वाबलंबी पूर्व छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा अर्जित उपलब्धियों के लिए अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। श्रंद्धाजलि सभा के अंत में सभी के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
