
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 फ़रवरी।23 फ़रवरी को रमना मैदान के प्रांगण में भोजपुर संवेदक संघ का बैठक किया गया जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव प्रेस प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष मुख्य सलाहकार का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह सचिव प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र यादव कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीतू सिंह मुख्य सलाहकार संजय कुमार राय को सर्वसम्मती से मनोनीत किया गया।विशेष मुद्दा दिनांक 25 2 2025 को समय 10:00 बजे ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल आरा के कार्यालय का घेराव एवं शांतिपुर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समवेदको के हित में सरकार काम नहीं कर रही है। जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।बड़े-बड़े करोड़ो के संवेदकों से काम करने की मंशा ठीक ठाक नही लग रही है।इससे छोटे संवेदकों को काफी परेशानी है ।अपनी कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचाने के लिए धरना, प्रदर्शन और सहयोगी गण को जोड़कर संगठन बनाया गया है ताकि हमारी समस्याओं का निराकरण हो सके।
