RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चोरों से दुकानदार दहशत में।

दुकानदार अंकित कुमार सिन्हा,जिनकी मोबाइल की हुई चोरी

आरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह) 03 अगस्त। आरा नवादा थाना क्षेत्र के पटेल बस पड़ाव में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम है। 29 जुलाई को अंकित कुमार सिन्हा के दुकान से 35000 से भी अधिक मूल्य के मोबाइल चोरी और 1 अगस्त की रात शंकर प्रसाद के भोजनालय की खिड़की तोड़कर चोरों ने 15000 से भी अधिक मूल्य के सामानों की चोरी करके दहशत फैला दिया है । दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की गश्ती नहीं होने से यहां चोरों का साम्राज्य कायम हो गया है। शाम ढलते हैं यहां अंधेरा पसर जाता है उसके बाद चोरों का तांडव शुरू हो जाता है ।दुकानदारों ने बताया कि चोर और उच्चकों से वे लोग दहशत में है । चोरो और उच्चको ने उन लोगो का जीना हराम कर दिया है। दिन हो या रात जब चाहते है दुकान पर हाथ साफ कर लेते है। पुलिस की गश्ती यहां नही होने से चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ है।बस पड़ाव के दुकानदार बताते है कि चोरी की वारदात हो जाने के बाद थाने में शिकायत करने पर वे लोग नोटिस तक नही लेते या यूं कहें कि भगा देते है। तीन दिन के भीतर लगातार दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। दिन भर यात्रियों से गुलजार रहने वाला बस पड़ाव में शाम ढलते ही चोरों का साम्राज्य कायम हो जाता है। दुकानदारो ने बताया कि इस संबंध में वे लोग जल्द ही भोजपुर एसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।

Related posts

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट–2026:‘सशक्त भारत के लिए एआई आधारित सुशासन’ सॉल्यूशंस के प्रदर्शन से ‘एमपी पेवेलियन’ बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब जप्त।

rktvnews

समाज से मिले दान से बन कर तैयार हुआ RSS का “केशव कुंज”।

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ आपदा राहत कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,अधिकारियों की लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दास्त: उपमुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया,नवनियुक्तों को लगभग 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित किये।

rktvnews

भोजपुर: आरा रेल थाना ने रंगे हाथ मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment