RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : युवा चौपाल कार्यक्रम की सफलता को ले युवा राजद की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 फ़रवरी। बुधवार को युवा राजद भोजपुर के द्वारा आगामी 5 मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना के मैदान मे होने वाला युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला कार्यकारिणी कि तैयारी बैठक लावारिस सेवा केंद्र आरा मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता युवा राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार एवं संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने किया।मुख्य अतिथि के रूप मे युवा राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा की युवा राजद के कंधे पर बहुत बड़ा जिम्मेवारी मिला हुआ है हमारे नेता आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने अपने सतरह माह के कार्यकाल मे पांच लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी,4.5 लाख से अधिक नियोजित शिक्षको को राज्यकर्मी का दर्जा दिए,जातीय जनगणना कराकर,75% आरक्षण की सीमा बढाई,आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका, आशा दिदी,तालिमी मरकज,विकास मित्र, टोला सेवक का मानदेय बढाई और सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना के तहत प्रति माह 2500 रुपया,200 यूनिट बिजली मुफ्त,वृद्धजन,दिव्यांगजन पेंशन को 1500 रुपया देने की बात कही ।
वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष राजद लालदास राय ने कहा की एनडीए सरकार को बिहार से उखाड़ना हम सबका लक्ष्य है जिसमे युवा साथी का जिम्मेवारी बढ जाती है।
पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने कहा की बिहार सरकार मे अपराधी बेलगाम है किसी का कोई सुनने वाला नही है जनता त्रस्त है सरकार पस्त है अफसर भ्रष्ट है और बिचौलिया मस्त है रोजगार मिल नही रहा है जो नौकरिया मिली तेजस्वी जी के गठबंधन वाली सरकार मे मिला। पूर्व विधायक अनवर आलम ने युवा राजद के कार्यक्रम को प्रशंसा किए और कहा की निश्चित ही बिहार के युवाओ ने मन बना लिये है की सरकार को बिहार से भगाना है और तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि युवा राजद संगठन मजबूत है और सरकार बदलने मे युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित है बिहार सरकार से आवाम त्रस्त है। जिलाध्यक्ष विरबल यादव ने कहा कि बिहार मे रोजगार पुरुष कोई है तो वह तेजस्वी प्रसाद यादव है इनका सरकार बनेगा तो सबको मान- सम्मान रोजगार मिलेगा। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार व प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने संयुक्त रूप से कहा की युवा राजद भोजपुर ने हरेक प्रखंड व पंचायत मे नुक्कड नाटक के माध्यम से आवाम को आदरणीय नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के सत्रह माह के कार्यकाल के उपलब्धियां बताना जरूरी। प्रमुख उपस्थित में जिला परिषद धनंजय सिंह, प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद भीम यादव,मनु यादव, अनुराग पाण्डेय,आरती देवी, अनिल यादव अतिपिछडा प्रकोष्ठ भोजपुर अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी,मनु राठौर, सिपी चक्रवती, नन्द जी राय,प्रवक्ता आलोक रंजन, अमीत ठाकुर,मुन्ना अंसारी, रविंद्र रजक,सभा यादव,पपु गोप,भाई मुन्ना यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, रवि आनन्द, बद्री यादव सहित सैकड़ो युवा राजद नेता उपस्थित रहे।

Related posts

रोबोटिक्स के जरिए सोलर मॉड्यूल्स का रखरखाव व जल संरक्षण करेगा अदाणी ग्रीन।

rktvnews

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के बारे में है: प्रधानमंत्री

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पहली बार मनाई गई हरेली, कुलपति ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों में तेजी

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

भोजपुर:वोटर अधिकार-यात्रा में शामिल होने सासाराम जा रहे दीपंकर भट्टाचार्य का आरा में किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment