RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है:जिलाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 सितंबर। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन भोजपुर की ओर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 3750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए 231 विद्यालयों का पंजीकरण हुआ है तथा तीनों आयु वर्गों में कुल 3362 खिलाड़ियों का पंजीकरण दर्ज किया गया है।
उद्घाटन समारोह में मशाल प्रज्वलन, खेल शपथ ग्रहण, वुशू प्रदर्शन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, साइकिलिंग, फुटबॉल, खो-खो, तीरंदाजी, कबड्डी, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, वुशू, कराटे, कुश्ती, शतरंज, योग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, रग्बी, बास्केटबॉल एवं तैराकी समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिताओं का आयोजन महाराजा कॉलेज, वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, खेल भवन, अश्वारोही मैदान, चर्च खेल मैदान, कैथोलिक उच्च विद्यालय, माउंट लिटेरा जी स्कूल एवं बिहिया चौक खेल मैदान सहित विभिन्न खेल स्थलों पर किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा बेहतर प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
जिला खेल पदाधिकारी मीनू कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Related posts

दरभंगा:निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर : आरा कलेक्ट्रेट घाट के सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

TEKCE ने नए रियल एस्टेट पार्टनर और सहयोगी कार्यक्रमों के साथ वैश्विक पहुंच बढ़ाई।

rktvnews

10 जुलाई को अग्रसेन भवन में आयोजित होगा उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में राज्य तीरंदाजी अकादमी का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के दिशा बदलने को दिया आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment