
रांची /झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)15 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट एवं उसपर सम्यक विचारोपरांत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी को नेता विधायकदल साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक जेपी पटेल को विधानसभा में पार्टी का सचेतक घोषित किया है।
यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की।
