RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:डालसा द्वारा बाल संरक्षण प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)30 सितंबर।जिला विधिक सेवा प्राधिकार , दुमका तथा गैर सरकारी संगठन, प्रवाह, दुमका के संयुक्त तत्वाधान में आज प्राधिकार के न्याय सदन भवन में बाल संरक्षण प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कर्तव्यधारकों, सेवा प्रदाताओं एवं सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुमका, सुधांशु कुमार शशि कुटुंब न्यायाधीश, योगेश्वर मनी, जिला जज प्रथम, प्रकाश झा, पुलिस अधीक्षक, दुमका, पीतांबर सिंह खेरवार तथा प्रवाह के सचिव, दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों, योजनाओं एवं संस्थागत व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित हितधारकों की समझ एवं क्षमता को सुदृढ़ करना था, ताकि बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें समय पर आवश्यक सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण तंत्र, बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा एवं शोषण की रोकथाम, बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधान तथा जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध विधिक सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं के संबंध में विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन, संजय उपाध्याय द्वारा कर्तव्यधारकों, सेवा प्रदाताओं एवं सामुदायिक संस्थाओं की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। उन्होंने आगे कहा कि बाल संरक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं समुदाय के बीच समन्वय आवश्यक है। किसी भी बच्चे के साथ अधिकारों का उल्लंघन होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं उचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
डालसा के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध विधिक सेवा तंत्र के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, प्रतिभागियों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जरूरतमंद बच्चों को उचित संस्थागत सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बाल संरक्षण प्रणाली को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा बच्चों के सुरक्षित एवं अधिकारपूर्ण वातावरण के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सेवा प्रदाता, सामुदायिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित हितधारक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवाह के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम कुमार ने किया।

Related posts

नारनौल:गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने धमार-धोबहा पथ का किया उदघाटन।

rktvnews

दीप श्रेष्ठ ने” हे छठी मईया” में अपने निर्देशन से छठ की पारंपरिकता से कराया आत्मसात।

rktvnews

बिहार:प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, बोले- शिक्षा विभाग के हर वर्ष पचास हज़ार करोड़ के बजट से बिहार के 50 बच्चों को भी गुणवत्ता पूर्ण नही मिल रही शिक्षा।

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत प्रेम पंकज उर्फ ललन की याद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment