RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एचडी जैन कॉलेज में एफडीपी के चौथे दिन राज्यपाल के मुख्य सलाहकार प्रो. विनोद कुमार त्रिपाठी का विशेष व्याख्यान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 सितंबर। बिहार लोक भवन, पटना के सौजन्य तथा एमएमटीटीसी, आईआईटी पटना के सहयोग से एच.डी. जैन कॉलेज, आरा में चल रहे छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के चौथे दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों का मध्य-फीडबैक भी लिया गया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के पहले तीन दिनों के अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के 12वें सत्र में पटना विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के डॉ. संजय कुमार ने ‘Publishing Scientific Research’, 13वें सत्र में बिहार के राज्यपाल के मुख्य सलाहकार प्रो. विनोद कुमार त्रिपाठी ने विशेष संवाद एवं मार्गदर्शन दिया। 14वें सत्र में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वरीय प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने ‘Multidisciplinary Approach in Social Science Research’ तथा 15वें सत्र में पटना विश्वविद्यालय के डॉ. अशोक कुमार झा ने ‘Plagiarism and Anti-Plagiarism’ विषय पर व्याख्यान दिया।
प्रो. विनोद कुमार त्रिपाठी ने एफडीपी के संचालन, प्रतिभागियों की उपस्थिति, समयबद्धता एवं सत्रों की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों से संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।
मध्य-फीडबैक सत्र में प्रतिभागियों ने तीन दिनों के प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव, उपयोगी जानकारियों और कार्यक्रम से मिली सीख को साझा किया। डॉ. तबस्सुम बानो ने कार्यक्रम के निर्धारित प्रारूप एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालन की जानकारी दी।नोडल पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने एफडीपी के आयोजन के लिए राजभवन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसके सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. फौजिया रहमान, डॉ. रमेश कुमार एवं डॉ. दीपिका शेखर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर ज्वेलरी शो 2024 से पहले, लखनऊ में आयोजित हुआ रोड शो।

rktvnews

भोजपुर: रेल हादसे के घायलों की भाजपा युवा मोर्चा ने की मदद।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत ने एक लंबा सफर तय किया है, अंतरिक्ष क्षेत्र ने पिछले 60 वर्षों में की गई प्रगति को पार किया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एम एम महिला कालेज में स्वैच्छिक रक्तदान कर छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बनाया यादगार! विजयश्री के नेतृत्व कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

भाजपा संविधान के धर्मनिरपेक्षता को खतम करने पर आमदा : दीपांकर

rktvnews

Leave a Comment