RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की टीम ने बिहिया चौराहा बाजार से दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 मार्च। गुरुवार को एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिहिया चौराहा से एक बाल श्रमिक और मेन रोड बिहिया से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया और नियोजक रामबाबू साह और योगेंद्र कुमार पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए बिहिया प्रखंड के बिहिया बाजार मे धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान लक्ष्मी स्वीट्स, बिहिया चौराह, बिहिया से एक बाल श्रमिक और सिंगापुर स्पेशल फास्टफूड, मेन रोड बिहिया से एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया।
इस धावा दल की टीम में अभिमन्यु कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिहिया,तनु प्रिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पीरो, हेमंत कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आरा सदर, कुमार गौरव श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहार और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से राजेश कुमार राय और चंदन कुमार एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

आगामी 9 सितंबर 23 को होने वाले लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

15 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छ पेय जल हेतु थाने में लगाए गए RO मशीन।

rktvnews

झारखण्ड:जो चोरी करेगाऔर चोरी कराएगा उसको जेल जाना पड़ेगा : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज पर बिहारवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें ।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment