RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

दिये गये वचन को पूरा करने हेतु श्रीकृष्ण धरा धाम पर आये:आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 फ़रवरी।श्री त्रिदण्डी स्वामी सेवा आश्रम ब्रह्मपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ के पंचम् दिवस ब्रह्मपुर पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य विद्या वाचस्पति आचार्य धर्मेन्द्रजी महाराज ने दशम् स्कंध में वर्णित श्रीकृष्ण चन्द्र जी के प्रक्ट होने के अनेक कारण बतलाते हुए कहा कि त्रेतायुग मे भगवान श्रीराम के रुप पर रीझे मिथलानियों, साधूसंतो को भगवान ने वचन दिया था कि मै मर्यादा अवतार में हूँ ,आपकी कामना पूरा नहीं कर सकता ,जब द्वापर मे आऊँगा तो आप सब गोप गोपी बनना,साथ ही पूर्व काल मे नंद यशोदा और वसुदेव देवकी को दिये गये वचन को पूरा करने हेतु श्रीकृष्ण धराधाम पर आये है। आगे आचार्य धर्मेन्द्र ने कहा श्रीकृष्ण जी का अवतार गोचारणन,पर्यावरण रक्षा,यमुना को विषमुक्ति के साथ ही साथ भूमंडल को अन्यायों ,अत्याचारियो से मुक्ति,भक्तों के साथ लीलाओं के माध्यम से प्रेमरस का संवंर्धन करते हुए धरती को पाप मुक्त करना है।आचार्य जी ने मथुरा के जेल मे श्रीकृष्ण का प्रकट होने,गोकुल मे नंद बाबा के घर मे जाने के क्रम मे यमुना जी मे आये उफान का तात्विक विवेचन सुन भक्त आनंदित होते रहे।झांकी के साथ आनंदोत्सव की कथा में जहां वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा प्रक्षेत्र गूंज उठा वहीं पारंपरिक मांगलिक गीतो यथा सोहर,बधाइयां, खेलौना, झूमर सुन भक्त झूमते रहे।भगवान श्रीकृष्ण के छठीहार मे पूतना के आने और उसके उद्धार की कथा कहते हुए अनेक रहस्यमयी शास्त्रीय प्रमाणों को प्रस्तुत हुये।जिसे सुनकर भक्त आनंदित होते रहे।

Related posts

वाइस एडमिरल संजय साधु, एवीएसएम, एनएम ने युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण (सीडब्ल्यूपी एंड ए) नियंत्रक का पदभार संभाला।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

निगम द्वारा बरसात पूर्व किए जा रहे नाले उड़ाही कार्य का महापौर इंदू देवी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज : डीएम ने मांझा प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थियों में लेखन कौशल विकास के लिए हर विद्यालय में प्रकाशित होनी चाहिए पत्रिका : डीईओ मानवेंद्र कुमार राय

rktvnews

Leave a Comment