RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)25 अगस्त।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) के लिए 1024.77 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहरी (मध्य क्षेत्र) में आमलोगों को काफी फायदा होगा तथा बेहतर जनसुविधाएँ मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने पटेल गोलम्बर के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल से 196.80 करोड़ रुपये लागत की पटेल गोलंबर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर भूमिगत नाला के साथ 4 लेन सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके निर्माण कार्य होने से सचिवालय, राजधानी वाटिका तथा एयरपोर्ट आने-जाने में लोगों को काफी सुविधा होगी। खुले नाले पर फोरलेन पथ के निर्माण हो जाने से आवागमन में सहूलियत के साथ-साथ पटना शहर की सुंदरता और बढ़ेगी।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने डाकबंगला चौक पर आयोजित कार्यक्रम स्थल से 328.52 करोड़ रुपये की लागत से पटना शहरी क्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के तहत बिजली के तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने की परियोजना का कार्यारंभ किया। साथ ही उन्होंने ने पटना साइंस कॉलेज स्थित न्यूटन हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 30.02 करोड़ रुपये लागत की पटना शहर में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों का जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का कार्यारंभ किया।
उन्होंने जे.पी. गंगापथ पर आयुक्त कार्यालय के निकट 48.96 करोड़ रुपये की लागत से पटना जिला अंतर्गत गांधी मैदान के नजदीक पटना हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही 52.28 करोड़ रुपये की लागत से मंदिरी नाला पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को जे०पी० गंगा पथ से जोड़ने हेतु संपर्क पथ के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

Related posts

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

नई दिल्ली:एईईडीयू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एजीएम और हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

PK ने राहुल गांधी के बिहार दौरे पर किया बड़ा हमला, बोले – राहुल गांधी को सिर्फ चुनाव में बिहार की याद आती है, जब वे बिहार की सत्ता में होते हैं तो उन्हें बिहार में अपराध नहीं दिखता।

rktvnews

उद्योग के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (आईटीएस) प्रौद्योगिकी/उत्पाद पुस्तिका और थर्मल कैमरा की टीओटी लॉन्च।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलायीं शपथ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:23 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment