
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 सितंबर। स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में रोटरी क्लब ऑफ आरा की ओर से छह दिवसीय एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन रोटेरियन डॉ. जीवेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ आरा के अध्यक्ष के.एम. अग्रवाल ने बताया कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से प्राकृतिक उपचार के प्रति जानकारी देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया है। क्लब के सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। शिविर में डॉ. राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान, राजस्थान से आए प्रमुख एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. एम.ए. चैनान तथा उनके सहयोगी तकनीशियन चंदोलिया, प्रेम शंकर और सोनू का विशेष योगदान रहा।आयोजकों के अनुसार शिविर 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक संचालित होगा। वरिष्ठ सदस्य दिलीप सिंह, अरविंद सिंह, रामकुमार सिंह, अवधेश कुमार पांडेय, राममूर्ति प्रसाद, अभय कुमार जैन, मनोज कुमार निराला, पंकज प्रभाकर, मृदुला अग्रवाल, मिनाली जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। रेड क्रॉस की ओर से डॉ. निर्मल कुमार सिंह, संजीव गुप्ता, शमशाद प्रेम समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
