RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर रील प्रस्तुति’ प्रतियोगिता आयोजित।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 30 सितंबर।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में आज हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत ‘वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर “रील प्रस्तुति’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन संग्रहालय की राजभाषा इकाई द्वारा किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं प्रतिभागियों में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल माध्यमों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। वर्तमान समय में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रचनात्मकता को जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है, जिसे इस प्रतियोगिता के माध्यम से विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आधुनिक डिजिटल माध्यम ‘रील’ का बेहतरीन उपयोग करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व को बेहद रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों में ‘वंदे मातरम्’ की अमर भावना, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके अमूल्य योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अत्यंत रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं निर्णायक मंडल की भूमिका प्रकाशन अधिकारी डॉ. मो. रेहान, अंतरंग प्रदर्शनी वीथि संकुल के प्रभारी अधिकारी एन. सकमाँचा सिंह एवं हिंदी अधिकारी राजेंद्र झारिया ने निभाई। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय-वस्तु की गहराई, प्रस्तुति कौशल और उसकी प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया।
मानव संग्रहालय के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल हिंदी भाषा को बढ़ावा मिलता है, बल्कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिक डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव को भी प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करना सीखती है।

Related posts

सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव के द्वारा बच्चों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

दुमका: सिविल सर्जन ने किया फाइलेरिया विलोपन अभियान के तहत MDA-IDA कार्यक्रम का उदघाटन।

rktvnews

नवरात्र विशेष:नवदुर्गा (नवरात्रि) में माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की उपासना विधि।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.52 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment