RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: उत्कृष्ट कार्य के लिए बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को किया जाएगा सम्मानित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)16 फ़रवरी।उत्कृष्ट कार्य के लिए बक्सर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को सम्मानित किया जाएगा।
विदित हो की 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह, 2025 का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् एवं इसके अधीन गठित समितियाँ अपने पणधारी विभाग/प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके फलस्वरूप मृतकों की संख्या को न्यून करने हेतु प्रयासरत है।
इसी क्रम में 17 फरवरी 2025 को अपराहन 02:00 बजे राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन समारोह अधिवेशन भवन, पटना में निर्धारित है।
उक्त कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को
सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में किया उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण।

rktvnews

बच्चों के जन्म के बाद कुंडली जरूर बनवाना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

हिंदी मेरे उर बसे!

rktvnews

18 मई 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारनौल:हमारा छोटा सा प्रयास किसी व्यक्ति के अमूल्य जीवन को बचा सकता है : पवित्रा यादव व राजकुमार व्यास

rktvnews

दुर्ग: डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment