RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:परंपरागत भोजपुरी लोकगीतों को बचाने की जरूरत : प्रोफेसर दीपक ओझा

सतईसा कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायकों का लगा जमावड़ा।

RKTV NEWS/मउडिहरा( रोहतास)16 फरवरी। मउडिहरा गांव में एक सतईसा समारोह के दौरान भोजपुरी लोकगायकों का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम की शुरुआत कुमार अर्जुन द्वारा हरि कीर्तन से हुई, जिससे उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध होकर भक्ति भाव में निमग्न हो गया। इसके बाद सुप्रसिद्ध फॉक सिंगर अमित उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। जब नवजात शिशु को आशीर्वाद स्वरूप उन्होंने गाया – “युग युग जियस ललनवा भवनवा के भाग जागल हो, ललना लाल होइहें कुलवा के दीपक मनवा में आस लागल हो, तो शिशु के परिवारीजन और रिश्तेदारगण खुश होकर उनपर रुपए-पैसे की बरसात करने लगे। कार्यक्रम में पधारे विश्व प्रसिद्ध स्वर्गीय पद्मश्री शारदा सिन्हा के गीतकार एचएन झा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोक कलाकारों को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवजात शिशु के चाचा डॉ दीपक ओझा जो आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर हैं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में भी अब संस्कार गीत विलुप्त हो रहा है जो बहुत ही चिंता की बात है। इन गीतों को बचाने और संरक्षित करने की जरूरत है। अगर हर व्यक्ति शादी विवाह, बच्चों के जन्म, मुण्डन, जनेऊ आदि संस्कार आयोजन के अवसर पर परंपरागत गीतों के कार्यक्रम का आयोजन करें तो इन गीतों को बचाया भी जा सकेगा और भोजपुरी में व्याप्त अश्लीलता को भी रोका जा सकता है। डॉ दीपक ओझा ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह का और आयोजन किया जायेगा ताकि भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दिवाकर ओझा थे। कार्यक्रम की सफलता में पत्रकार अक्षयवर ओझा,अश्विनी ओझा, ज्ञान जी ओझा आदि का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम में बबन ओझा, सर्वदेव ओझा, राजगृही ओझा, कालिकानंद ओझा तथा भोजपुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा भी उपस्थित रहे।

Related posts

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत तमिलनाडु से काशी पहुंचा पांचवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: बिहियां बना विजेता गजियापुर ने खाई मात।

rktvnews

थाने के बेहतर प्रबंधन हेतु रोहतास पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष कुणाल को प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मान।

rktvnews

दुमका:79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर:आरा जं पर प्लेटफॉर्म की कमी, यात्रियों और ट्रेनों का बढ़ रहा दबाव।

rktvnews

बक्सर के मंझावारी गांव में उल्लासपूर्वक मनी होली।

rktvnews

Leave a Comment