RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से योग गुरु स्वामी रामदेव ने की शिष्टाचार भेंट।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)16 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विकास एवं योग के माध्यम से जन-जन के स्वास्थ्य संवर्धन पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वामी रामदेव को राज्य सरकार द्वारा योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारे ऋषि मुनियों द्वारा हमें दी गई अमूल्य धरोहर है।
श्री शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में योग पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी की पहल और प्रयासों से योग पद्धति को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिली है और विश्वभर में प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

Related posts

19 अक्टूबर को मनाया जाएगा साहित्य सम्मेलन का 105वाँ स्थापना दिवस समारोह !सम्मानित होंगे अनेक साहित्यकार, स्थायी समिति की होगी बैठक, महामहिम को दिया जाएगा आमंत्रण।

rktvnews

बिहार: सिवान: डीएम ने किया जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण।

rktvnews

शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने नागौर स्थित तेजास्थली मूण्डवा में वीर तेजा महिला शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

rktvnews

बिहार:राज्य में लगेंगे 5 डेयरी संयंत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

rktvnews

Leave a Comment