RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी!आज से 80 रुपये किलो बिकेगा टमाटर।

नई दिल्ली/16 जुलाई। उपभोक्ता कार्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया की देश में कई स्थानों पर, जहां-जहां टमाटर की कीमतें असाधारण रूप से अधिक थी, वहां टमाटर को 90 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है।
देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर स्थिति का पुनः आकलन करने के बाद आज रविवार 16 जुलाई 2023 से इसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने का निर्णय लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में विभिन्न स्थानों पर आज से बिक्री शुरू कर दी गई है। वर्तमान बाजार कीमतों के आधार पर कल से इस बिक्री का विस्तार और अधिक शहरों में किया जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर सेन्डई (जापान) फ्रेमवर्क के राज्य में क्रियान्वयन पर समीक्षा की।

rktvnews

सीतामढ़ी से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने राजद के अर्जुन राय को दी मात।

rktvnews

मध्यप्रदेश : उज्जैन में धूमधाम से निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुंगेली-सरगांव के रामबोड़ में कुसुम स्मेल्टर प्लांट हादसा,हादसे में मृतकों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा।

rktvnews

वैशाली:डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित।

rktvnews

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गौर ट्रांसलोकेशन के दूसरे चरण की सफल शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment