RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व में अद्वितीय रहा प्रयागराज महाकुंभ का मेला: गुड्डू सिंह बबुआन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 फ़रवरी।तीर्थराज प्रयाग में आयोजित महाकुंभ 2025 का मेला पूरे विश्व में अद्वितीय एवं अलौकिक है। अब तक देश दुनिया समेत भारतवर्ष के 46 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस महाकुंभ में पवित्र स्नान किया है ।वहां की व्यवस्था अद्भुत है जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी धन्यवाद के पात्र हैं ।इसकी जानकारी समाजसेवी एवं भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने दी।, उन्होंने भी खुद प्रयागराज जाकर त्रिवेणी संगम में स्नान किया एवं देश राज्य के साथ भोजपुर जिले के लोगों के लिए उन्नति की कामना की। इन्होंने बताया कि जिस तरह लोगों से इस अद्भुत महाकुंभ के बारे में सुना था वहां जाकर जब उन्होंने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और वहां की व्यवस्था को देखा तो वह खुद आश्चर्य में पड़ गए इतना बडा आयोजन,इतनी भीड़, आस्था का प्रतीक कुम्भ का ये मेला भगवान की कृपा और मुख्यमंत्री योगी जी की व्यवस्था आजीवन स्मरणीय रहेगा। मैं भी गौरवान्वित महसूस करता हूं कि मेरे माध्यम से निशुल्क प्रयागराज स्नान के लिए बसों से 25000 से ज्यादा लोगों ने प्रयागराज संगम में आस्था की डुबकी लगाई है और यह सिलसिला लगातार 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन तक चलता रहेगा।महाकुंभ स्नान में कुमार अभिषेक उर्फ बब्लू सिंह ,मुकेश कुमार ,रवीश कुमार, रामबाबू सिंह, समरदेव सिंह, अमित कुमार समेत कई लोग सहयोगी रहे।

Related posts

बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी का हुआ तबादला।55 डीएसपी इधर से हुए उधर…।

rktvnews

बागपत:जनपद को वर्ष 2024-25को मिला 1420100 पौध रोपण करने का लक्ष्य।

rktvnews

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर डीएम ने नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा किसान भवन में चरपोखरी के राजस्व कर्मचारी के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment