RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 मई।क्षेत्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, आईएनएस शारदा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी एटोल पहुंची, जिसकी योजना 4 से 10 मई, 2025 तक बनाई गई है। यह तैनाती भारत और मालदीव के बीच मजबूत रक्षा और समुद्री सहयोग का प्रमाण है। यह भारत के “महासागर” (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सहयोगी प्रयासों पर जोर देता है।
इस एचएडीआर अभ्यास का उद्देश्य भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना है। यह किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद आपदा प्रतिक्रिया समन्वय, खोज और बचाव अभियान, चिकित्सा सहायता, रसद सहायता, संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण सत्र और सामुदायिक सहभागिता जैसी कार्रवाइयों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से भारत और मालदीव अपनी साझेदारी को मजबूत बनाएंगे और प्राकृतिक आपदाओं और अन्य मानवीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Related posts

गोपालगंज जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कोचिंग संचालकों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी से व्यवसायी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो:सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में एम्बुलेंस सेवा एवं जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना अंतर्गत मुफ्त में बांटे जाएंगे फूड पैकेट, मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई वीसी!जिले में 81.819 करोड़ अनुमानित व्यय कि निविदा आमंत्रित, 2,52,530 परिवार होंगे लाभान्वित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के अमृतसर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment