RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

स्मृति शेष श्री कामेश्वर प्रसाद सिन्हा का दशकर्म कल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17अप्रैल। मेरे बड़े भाई स्मृति शेष श्री कामेश्वर प्रसाद सिन्हा का अचानक हृदय गति रुकने से 8 अप्रैल 23 को निधन हो गया है। तदनुसार दिनांक 18.4.23 को दशकर्म है। बताते चलें कि पिता श्री स्व.मनोकामना प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद पूरे परिवार,चार भाई,तीन बहन,और मां की जिम्मेदारी चौदह वर्ष की छोटी उम्र में कंधे पर आ गई।उसी समय से पारिवारिक, सामाजिक, भरण पोषण जैसी समस्याओं से जूझते हुए परिवार को गति दी। सब का सही मार्गदर्शन करते हुए अपना जीवन पूरे परिवार के लिए समर्पित रखा।पूरा परिवार इनके ऋणी है। 81 वर्ष की उम्र में 8 अप्रैल को अंतिम सांस ली। पैतृक जन्म स्थान ग्राम धमार, वर्तमान में लगभग 45 साल से हम सभी महादेवा रोड, महाजन टोली नंबर 1 के स्थायी निवासी हैं। दशकर्म पंडित जी के अनुसार विधि विधान से कलेक्ट्री घाट सूर्य मंदिर पर स्वजनो की उपस्थिति में किया जायेगा ।
माता पिता का आशीर्वाद और बड़े भाई के परिश्रम और मार्गदर्शन में पूरा परिवार परिपूर्ण और प्रगतिशील है। जहां भी रहे भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें ताकि हम सब को मानसिक शांति मिले।ओम शांति शांति।
श्राद्ध कर्म और ब्रह्म भोज 21.4 .23 को निवास स्थान से होगा।

Related posts

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ द्वारा फैंसी मैच का आयोजन! भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव रहे मुख्य अतिथि।

rktvnews

जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है! इंदिरा जी की नीयत सही थी इसलिए आज भी उन पर भरोसा है: प्रियंका गांधी

rktvnews

जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

राजस्थान:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 252 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती, 15 जिलों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती।

rktvnews

मोतिहारी:रेलवे स्टेशन कर्मियों एवं रेल थाना के जवानों को खिलाई गई सर्वजन दवा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment