RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

राजस्थान:आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 252 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती, 15 जिलों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )30 मार्च। राजस्थान में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में 350 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जब्तियां की हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 252 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही हैं। 1 मार्च से अब तक राजस्थान में 15 जिलों में 10-10 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं अथवा नकद बरामद हुआ है।

जिलेवार जब्ती (राशि करोड़ रुपये में)

जोधपुर: 34.54
जयुपर: 24.67
पाली: 21.35
उदयपुर: 21.40
भीलवाड़ा: 15.74
बाडमेर 15.29
झुंझुनू: 14.19
श्रीगंगानगर: 13.89
चूरू: 13.34
बीकानेर: 12.39
अलवर: 11.53
हनुमानगढ़: 11.43
चित्तौड़गढ़: 11.40
अजमेर: 10.44
सीकर: 10.28
श्री गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, 1 मार्च, 2024 से अब तक 18 करोड़ 54 लाख रुपये नकद, लगभग 79 करोड़ 78 लाख रूपये मूल्य की ड्रग्स, लगभग 22 करोड़ 20 लाख रुपये कीमत की शराब और 35 करोड़ 53 लाख रूपये मूल्य की सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। साथ ही, 193 करोड़ 17 लाख रुपये कीमत की अन्य सामग्री तथा 1 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) भी जब्त की गई हैं।
उपरोक्त वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने वाली कार्यकारी एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख हैं। इन जांच एवं निगरानी एजेंसियों और विभागों द्वारा प्रदेश भर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:सिलाई–कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन।

rktvnews

हनुमानगढ़ की जनता ने जो मांगा, सदैव मिला – चौधरी विनोद कुमार

rktvnews

बिहार: पटना:छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पण! रक्तिम रवि को किया नमन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

बक्सर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी निर्वाचनक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पहली बार मेड-इन-इंडिया एएसटीडीएस टग (बड़े जहाजों को खिंचने वाली छोटी नाव) राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment