आरा/ भोजपुर 16 अगस्त।15 अगस्त को 77वाॅं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला फुटबॉल संघ, भोजपुर आरा के तत्वधान में फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में डी• एफ•ए•रेड बनाम डी• एफ•ए• ब्लू के बीच खेला गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने की इस मैच के मुख्य अतिथि आरक्षी अधीक्षक भोजपुर प्रमोद कुमार यादव थे। संचालन संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने किया मैच के पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया और अपने अतिथीय संबोधन में कहा की मैं भी स्कूल और कॉलेज में खेलकूद में हिस्सा लिया करता था इस तरह का आयोजन मे मुझे आनंद आता है। इस फैंसी मैच में 30 वर्ष के ऊपर के खिलाड़ी खेल रहे थे रेड टीम के कप्तान जीतू चंद्रवंशी थे और ब्लू टीम के कप्तान जय कुमार सिंह थे।इस मैच में पटना से 59 वर्षीय चितरंजन पाठक जगदीशपुर से कपिल सिंह और सुनील पांडा, बबूरा से सुधीर कुमार सिंह ,मझौवा से रमेश कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह और लौहर फरना से डॉ रंजन सिंह ,रमेश कुमार सिंह उर्फ लटाई ने भाग लिया ।

इस मैच में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय खिलाड़ी खेल रहे थे यह मैच काफी रोमांचक और आनंद से भरपूर रहा और मैच पर दर्शकों द्वारा खूब ठहाका लग रहा था। इस मैच के निर्णायक की भूमिका में सुधीर कुमार सिंह , कन्हैया सिंह, धर्मेश उपाध्याय और डॉ रंजन सिंह थे ।इस आयोजन में अहम योगदान देने वालों मे अशोक मानव (संरक्षक )जिला फुटबॉल संघ भोजपुर , सुनील कुमार सिंह उर्फ दुदुन, मो• अशफाक, धर्मेश उपाध्याय ,विकास कुमार सिंह, जीतू चंद्रवंशी एवं मो• शमशाद थे |
इस अवसर पर डॉक्टर अनिल सिंह (उपाध्यक्ष )जिला फुटबॉल संघ भोजपुर, राम कुमार सिंह, प्रेम वल्लभ मिश्रा ,पप्पू जी ,बसंत सिंह, कुमार विजय, नीरज सिंह ,कुमार मंगलम, बबलू कुमार उर्फ भूटेली ,वीरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू ,अमरनाथ प्रसाद, राजकुमार कमल, हरि ओम, रेड टीम के मैनेजर डॉक्टर रंजन सिंह और ब्लू टीम के मैनेजर मोहम्मद शमशाद ने अंत में खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण किया। संघ द्वारा बताया गया की यह मैच पब्लिक बनाम प्रशासन के बीच होता था परंतु विगत 4 वर्षों से प्रशासन की उदासीनता के कारण यह कदम जिला फुटबॉल संघ भोजपुर को उठाना पड़ा।
