RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

गोपालगंज/ बिहार11 सितंबर।जिला पदाधिकारी, गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी तथा प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी।
आज की बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए विभागीय निदेशक अनुसार सभी चार्ज पदाधिकारी द्वारा पूर्व में पोर्टल पर अपलोड कराये गए जाति गणना से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता के सत्यापन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारियों /अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जाति गणना के सर्वेक्षित एवं अपलोड किए गए कुल पांच प्रतिशत आंकड़ों का सत्यापन कराया जाना है ।
जिसके लिए प्रत्येक दिन एक प्रतिशत आंकड़े जिन्हें विभाग से प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल से डाउनलोड कर प्रिंट कराया जाएगा एवं जांच पदाधिकारी द्वारा उसका मिलान प्रखंडों में संधारित प्रगणकों के सर्वे रिपोर्ट से कराते हुए विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन चार्ज पदाधिकारी को सौंपा जाएगा।
उक्त प्रतिवेदन प्रत्येक दिन जिला स्तर पर उपलब्ध कराना है। जिसे समेकित कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।
जांच करने वाले पदाधिकारी का हस्ताक्षर एवं पद नाम विहित प्रपत्र पर अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया ।
इस कार्य हेतु आवास सहायक /महिला पर्यवेक्षिका /पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक (राजस्व कर्मचारी को छोड़कर) इत्यादि को अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्ति करने संबंधी आदेश निर्गत किया जाए।
इस क्रम में विशेष सावधानी रखने का निर्देश दिया गया साथ ही प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षक दूसरे प्रखंड के हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। ऑंकड़ों का सही मिलान होने पर विहित प्रपत्र में एक सही का निशान लगाने एवं डाटाबेस से आंकड़े भिन्न होने पर विहित प्रपत्र के नीचे बॉक्स में वास्तविक उत्तर लिखने एवं इसके सत्यापन हेतु घर का दौरा करने का निर्देश दिया गया ।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा हर हाल में आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने के साथ-साथ सत्यापन कार्यों को सुनियोजित तरीके से त्रुटि रहित करने का निर्देश दिया गया।
संबंधित बैठक में उपविकास आयुक्त अभिषेक रंजन ,अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता सह सामान्य शाखा प्रभारी राधाकान्त, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ राकेश कुमार. ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनंत कुमार,जिला कल्याण पदाधिकारी निर्मल कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी निर्मल कुमार,वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकान्त आर्य, वरीय उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रंजीत कुमार, उप निदेशक खनन प्रत्यय अमन, अधीक्षक मद्य निषेध राकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गोपालगंज राहुल धर दूबे, जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अब्दुल राशिद, सिविल सर्जन विरेन्द्र प्रसाद, डी पी एम हेल्थ धीरज कुमार,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आई सी डी एस) सीमा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता -सह-विधि शाखा प्रभारी रूपा रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शुभांगी सिंह आदि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे, साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

सीतामढ़ी:योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने को प्राथमिकता दें‌,कोई मतदाता छुटे नही, युवा एवं महिला मतदादाताओ पर विशेष फोकस करें:आयुक्त

rktvnews

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी ने की बैठक।

rktvnews

लखीसराय: नई चेतना अभियान 4.0 – एक पहल का घरेलु हिंसा,बाल लिंगानुपात और बाल विवाह उन्मूलन हेतु अभियान निरंतर जारी।

rktvnews

उपविकास आयुक्त ने लघु जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित राजकीय नलकूपों के सफ़ल संचालन को की बैठक।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय और सदस्यगण के साथ बैठक की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण!हीट वेव को लेकर आवश्यक प्रबंध का लिया जायजा

rktvnews

Leave a Comment