RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में किया मतदान।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 फ़रवरी।भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि मतदान महान दान है। मतदान प्रजातन्त्र की ऑक्सीजन है। प्रजातन्त्र का आधार मतदान है, मतदान सब अधिकारों की जननी है। इससे सर्वोपरि कोई अधिकार नहीं हैं प्रजातन्त्र का महत्व तब है, जब हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से वो देश के लिये करे इसी से प्रजातन्त्र फलता है, फूलता है, विकसित होता है। भारतवर्ष दुनिया में एक मिसाल है। सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे मजबूत लोकतंत्र, सबसे vibrant लोकतंत्र, जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व है, मतदान से ही जाहिर होता है, ये बेशकीमती अधिकार भारत के हर नागरिक को मिला है।
भारत जब आज़ाद हुआ तो हर व्यक्ति को जो वयस्क था, महिला हो या पुरुष, ये अधिकार दिया गया, जबकि दुनिया की बहुत बड़ी और अपने से पहले आज़ादी प्राप्त करने वाली प्रजातान्त्रिक व्यवस्थाओं में ऐसा नहीं था। आज के दिन इसको मैं प्रजातान्त्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा उत्सव मानता हूँ और जो व्यवस्था की जा रही है चुनाव आयोग के द्वारा सरलता से, सुगमता से – विश्व इसका कायल है। हमने जो तकनीक अपनाई है, जो त्वरित गति से आपके मतदान का नतीजा सार्वजनिक रूप से घोषित होता है दुनिया इसकी सराहना कर रही है।
आज के दिन सभी को मेरी शुभकामनाएं और सभी को आह्वान करता हूँ अपने मत का दान अवश्य करें। प्रजातान्त्रिक महायज्ञ के इस महाकुंड में अपने मत के दान को देकर अपनी आहुति दें, ये बहुत बड़ा जो महायज्ञ है प्रजातंत्र का, पूर्ण आहुति इसी मतदान से होती हैं। आप सब को बहुत बहुत नमस्कार। आपका दिन ठीक रहे। सभी मतदान करें। ये ही मेरी कामना है।

Related posts

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सिमरी प्रखंड में जन संवाद का आयोजन।

rktvnews

खनिज पदार्थों का उत्पादन जुलाई, 2023 में 10.7 प्रतिशत बढ़ा!पंद्रह महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

डीएससी ए20 (पहले डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट) को कमीशन किया गया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति क्लब पकड़ी और तापा एकादश के बीच खेला गया दूसरा सेमी फाइनल।

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख और 15 जिलों के कलेक्टर्स को मिला “भूमि सम्मान 2023”

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) ने अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment