RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संभावित बाढ के मद्देनज़र जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी ने की बैठक।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 27 जून। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संभावित बाढ के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी ने सीओ सहित अन्य कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी ने संभावित बाढ़ को लेकर नावों की संख्या, बाढ़ के दौरान शरण लेने के लिए ऊॅचे स्थल, बाढ़ के दौरान किए जाने वाले सहायता कार्य, कैंप आदि का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अंचलाधिकारी शम्मा परवीन को बाढ सूची को हर हालत में 29 जून तक पोटल पर अपडेट करने की हिदायत दी। अंचलाधिकारी ने इस संबंध में सभी कर्मियों को टास्क सौंपा है। शाम तक संभावित बाढ पर चर्चा होती रही। सीओ शम्मा परवीन ने संभावित बाढ से निपटने और उसकी तैयारी को लेकर 2 जुलाई को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है। साथ ही वैसे गाँवों जहाँ पर बाढ की स्थिति भयावह होती है, वहाॅ पर नाव सहित अन्य संसाधन पर चर्चा कर सूची उपलब्ध कराई जायेगी। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी, अंचलाधिकारी शम्मा प्रवीण, प्रधान सहायक राजू जी, नाजीर जितेन्द्र जी, अभिमन्यू , अजय सिंह, बबलू प्रसाद, प्रमोद कुमार, विकास सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

नवादा:नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

बेगुसराय: महावीर कैंसर संस्थान जांच के लिए 4 दिन बेगूसराय जिले में।

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

नवोदय विद्यालय बलेसरा गोपालगंज में तृतीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment