RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 फरवरी।सदर अस्पताल भोजपुर के डिस्ट्रिक्ट एडिशनल चीफ मेडिकल अफसर डॉ के एन सिन्हा के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि थे सिविल सर्जन भोजपुर डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं अध्यक्षता डीएस सदर अस्पताल डॉ अरुण कुमार ने की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सुपरीटेंडेंट डॉ सतीश कुमार सिन्हा , आईएमए प्रेसिडेंट डॉ राजेश सिंह, डॉ एसके रूंगटा, डॉ नरेश प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा, सीडीओ डॉ ए अहमद, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन आदि उपस्थित रहे। इसके साथ कई चिकित्सा पदाधिकारी के साथ,स्वास्थ्य कर्मी, सदर अस्पताल , डीएचएस, मलेरिया, फाइलेरिया, टीवी ,लेप्रोसी, अंधापन सभी इकाई के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे ।सिविल सर्जन डॉ सिन्हा ने कहा कि एसीएमओ ,डॉ के एन सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद मैं एक बहुत बड़ा गैप ,शून्य महसूस करूंगा ,क्योंकि मेरे हर कार्य में डॉ सिन्हा मदद करते थे और मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा किए है।हमारे भोजपुर स्वास्थ्य विभाग का रैंकिंग ऊंचा करने में इनका बहुत बड़ा योगदान है, खासकर परिवार कल्याण, अंधापन, फलेरिया,कालाजार आदि। डी एस डॉ अरुण ने कहा कि हम लोग काफी समय से आउटडोर, इमरजेंसी समय एवं निष्ठा से साथ करते थे और उनके कुछ दिन के सिविल सर्जन बनने पर मैं उनके साथ कार्य कर काफी खुश हुआ ।डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ के एन सिन्हा बहुआयामी व्यक्तित्व के मालिक हैं, एक अच्छे प्रशासक ,एक अच्छे फिजिशियन ,एक अच्छे गायक, एक अच्छे समाज सेवी ।उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉ के एन सिन्हा की प्रशंसा की , सभी से मिलकर ,सभी का सम्मान करते थे और हमारे स्वास्थ्य विभाग जिला को काफी अच्छे रैंकिंग में लाए। हम सभी उनके साथ मिलकर, काम करके बड़ा गर्व एवं क्रियाशील महसूस होते थे। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि इस पद के मुताबिक मैने कार्य किया और मैं चाहता था कि सभी लोग मिलकर जिला के रैंकिंग को ऊपर उठाएं। मेरा यह संदेश है कि अच्छे परफॉर्मेंस के लिए आप रिलैक्स होकर काम करें। काम को इंजॉय करें और तनाव महसूस नहीं करें ।सभी को सम्मान दें और समाज की सेवा काफी रुचि और मन से करें। सेवानिवृत्ति के बाद भी मैं सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य करता रहूंगा, निशुल्क चिकित्सा शिविर होता रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुशील जी ने कहा कि डॉ सिन्हा का कार्यकाल सदैव याद रहेगा और हम कर्मचारी उनसे खुशी, राहत व गर्व महसूस करते थे। रमेश बर्मन जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बीच-बीच में चला रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील कुमार ,नागेंद्र चौधरी, अमित पटेल ,कुमारी प्रियंका , संतोष जी ,रविंद्र जी ,सुबेश सिंह, पंकज कुमार, संजीव सिंह मनोज कुमार ,आलोक जी आदि का विशेष योगदान रहा।

Related posts

वाइस एडमिरल अजय कोचर, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 48वें उप-प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

राजस्थान में संचालित ‘प्रसव वॉच’ एप्लीकेशन को मिला राष्ट्रीय स्तर पर “नेशनल पब्लिक हैल्थ एक्सीलैंस अवार्ड’’

rktvnews

उज्जैन: फादर्स डे पर डॉ मोहन यादव ने अपने पिता से मिल लिया आशीर्वाद।

rktvnews

भोजपुर: 9 दिसंबर को जिला नियोजनालय द्वारा 500 पदों के लिए आयोजित की जायेगी शिविर,रोजगार हेतु भी दिए जायेंगे मार्गदर्शन।

rktvnews

भोजपुर: 10 मई को लोक अदालत का आयोजन,की गई बैठक।

rktvnews

व्यंग्य:गांधी से राम को भिड़ाऊं!

rktvnews

Leave a Comment