RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: “जीविका” के महिला ग्राम संगठनों द्वारा आयोजित” महिला संवाद” कार्यक्रम में महिलाएं लिख रही अपनी प्रगति की पटकथा।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)22 अप्रैल।राज्य सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम संभवतः पहला कार्यक्रम है जिसका आयोजन महिलाएं कर रही हैं, इच्छाएं एवं आकांक्षाएं बताने वाली भी महिलाएं हीं हैं और बिहार सरकार की योजनाओं की सफलता की दास्तान भी महिलाएं ही सुना रही हैं। बिहार सरकार में महिला संवाद के आयोजन की जिम्मेवारी ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका को सौंपी है। जीविका अपने महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के साथ ही ग्रामीण विकास के लिए महिलाओं द्वारा ही गठित महिला आयोजन समिति के माध्यम से महिला संवाद आयोजित कर रही है।
लखीसराय में 548 ग्राम संगठन के माध्यम से लगभग 83 हजार ग्रामीण महिलाएं महिला संवाद के आयोजन से कहीं न कहीं जुड़ी हुई हैं।
प्रतिदिन हजारों ग्रामीण महिलाएं ग्रामीण विकास के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही हैं। बिहार सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति की गाथा तो बता ही रही हैं साथ ही सरकार को गांवों के विकास के के लिए नए कार्यक्रमों एवं विकासात्मक योजनाओं के परिचालन हेतु अपनी आकांक्षाएं प्रदर्शित कर रही हैं ।
महिला संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के साथ सीधा संवाद कर उनके अनुभवों, सुझावों और अपेक्षाओं को जानना है, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनों से वो कितनी लाभान्वित हुई हैं इसकी भी जानकारी ली जा सके । इसके लिए बिहार में महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यों पर आधारित 3 लघु फिल्में भी आधुनिक टीवी स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने 5 मोबाइल वान लखीसराय को उपलब्ध कराया है।
मंगलवार को लखीसराय जिला के सदर प्रखंड स्थित बालगुदर गांव में पुष्पांजलि ग्राम संगठन द्वारा एवं साबिकपुर में सखी ग्राम संगठन द्वारा, चानन मे महिला शक्ति ग्राम संगठन द्वारा ईंटोन गांव में एवं सहयोग ग्राम संगठन द्वारा मलिया गांव में , हलसी प्रखंड के हलसी गांव में साथी ग्राम संगठन द्वारा एवं रुक्मिणी ग्राम संगठन द्वारा ककरौरी गांव में , सूर्यगढ़ा के सूर्यपुरा में मां भवानी ग्राम संगठन एवं ईस्ट सलेमपुर में भोले शंभू ग्राम संगठन द्वारा तथा रामगढ़ प्रखंड स्थित डकरा गांव में कल्याण ग्राम संगठन एवं अकौनी गांव में अमन ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रति कार्यक्रम ढाई सौ से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने अपनी सहभागिता दिखाई और गांव -समाज के उत्तरोत्तर विकास की रूपरेखा तैयार की ।
महिला संवाद के दौरान कई महिलाओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
जिला के 7 में से 5 प्रखंडों में प्रतिदिन सुबह एवं अपराह्न में आयोजित महिला संवाद कार्यकम के माध्यम से महिलाएं कृषि, शिक्षा, उद्योग, अस्पताल , सामुदायिक भवन, जल , पोखर- तालाब आदि के लिए अपनी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं रख रही हैं। बड़हिया एवं पिपरिया में अगले माह से महिला संवाद कार्यक्रम शुरू होगा।
सूर्यगढ़ा में महिलाओं ने वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की । सुरती देवी, लखीसराय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्तमान पेंशन राशि बुज़ुर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाफी है।वृद्धा पेंशन में वृद्धि उन्हें आर्थिक सहारा देगी और दूसरों पर आश्रित नहीं होने देगी।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश पत्र एवं बिहार में चल रही योजनाओं के विवरणी से संबंधित लिफलेट महिलाओं के बीच वितरित किया जा रहा है एवं बताया भी जा रहा है ।
महिला संवाद कार्यक्रम सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को सामने तो ला रहा ही है साथ ही साथ ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता से समाज की प्रगति की पटकथा भी लिख रहा है।

Related posts

चतरा:9 प्रखंड के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

फकीर से अमीर बन जायेंगे इन पांच राशि के लोग

rktvnews

भोजपुर:मां काली मंदिर के नव निर्माण हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 जून 25

rktvnews

राष्ट्रपति 18 से 23 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी।

rktvnews

राज्यमंत्री ने विकास कार्याें के किए लोकार्पण व शिलान्यास!हिण्डोली-नैनवां के हर क्षेत्र में हुआ चहुंमुखी विकास, आमजन का जीवन हो रहा आसान- खेल राज्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment