RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिलावासियों की सुविधा हेतु सिविल सर्जन द्वारा C-Arm मशीन का किया गया शुभारंभ।

सदर अस्पताल में सी-आर्म से होगा फ्रैक्चर का आधुनिक उपचार।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 दिसंबर।स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन-प्रतिदिन सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज देवघर के सदर अस्पताल परिसर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी द्वारा C-Arm मशीन का शुभारंभ किया गया।
इसके अलावा मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी द्वारा जानकारी दी गई एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत ये सहयोग किया है। ऐसे में अब हड्डी रोग पीड़ित मरीज के लिए सदर अस्पताल में सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही हड्डी रोग से संबंधित बेहतर इलाज के लिए अब सदर अस्पताल में सी-आर्म मशीन का स्थापना हो चुकी है। ऐसे में सी-आर्म मशीन की स्थापना के बाद सदर अस्पताल में मामूली व गंभीर फ्रैक्चर के साथ आपातकालीन स्थिति में गोली लगने वाले जटिल मामलों का इलाज व ऑपरेशन हो सकेगा। आगे उन्होंने कहा कि सी-आर्म मशीन की उपलब्धता से मरीज को हड्डी से संबंधित बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में सहूलियत मिलेगी। इस मशीन से सिर्फ चीरा लगाकर दूरबीन के जरिए स्क्रीन पर देखकर प्लास्टर एवं ऑपरेशन किया जाता है। सामान्य ऑपरेशन में ज्यादा समय लगता है और मरीज को अस्पताल से छुट्टी भी देर से मिलती है। इस मशीन की मदद से कई टुकड़ों में टूट चुकी हड्डी को भी पूर्व की तरह बारीकी से जोड़ दिया जाता है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा एचडीएफसी बैंक के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएमएफटी की टीम उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की संगीनी टीम ने सहायकों के साथ मिलकर सिरोही एवं जालोर ज़िलों में 650 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सफलता के साथ किया कार्य।

rktvnews

रामगढ़:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

शहवाजपुर पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन,पंचायत के लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी!लाभार्थियों ने की बिहार सरकार की प्रशंसा।

rktvnews

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

rktvnews

Leave a Comment